टमाटर 100 रुपये किलो, धनिया भी नहीं मुफ्त – बरसात में महंगाई की मार II
टमाटर 100 रुपये किलो, धनिया भी नहीं मुफ्त – बरसात में महंगाई की मार II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र सब्जियों पर पड़ी बारिश की मार, बिगड़ा ग्रहणियों की रसोई का बजट , टमाटर का रेट हुआ 100 रुपए, महिला ने बैंगन का भरता बनाना किया कैंसिल ! मानसून में हो रही बारिश के कारण अब रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। जहां एक तरफ इतनी महंगाई हो रही है, वहीं अब सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सब्जियों के इस उछाल ने ग्रहणियों को निराश कर दिया है।
सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने आई महिलाओं ने बताया कि बरसात के मौसम में सब्जियां बहुत महंगी हो गई है। उन्होंने कहा जहां पहले सब्जी बनाते समय दो से तीन टमाटर डालते थे, आज महंगाई के कारण आधा टमाटर डालने को मजबूर है।
उन्होंने कहा आलू, टमाटर ही इतने महंगे हैं, तो इसका कोई समाधान जरूर निकालना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि सब्जियों के बढ़ते रेट के कारण खीरा, टमाटर ,प्याज सलाद से गायब हो चुका है।उन्होंने कहा सब्जियों के साथ पहले धनिया मुफ्त में मिलता था, मगर अब धनिया भी 50/100 रुपए में अलग से लेना पड़ता है। उनका कहना है कि बरसाती मौसम में सब्जियां जल्दी खराब भी हो जाती है।
महिलाओं ने कहा पहले जहां ₹200 में एक सप्ताह की सब्जी मिल जाती थी, अब वही सब्जियां ₹800 में मिल रही है। उन्होंने कहा कि इतनी महंगी सब्जियों के कारण मध्यम वर्ग के लोग तो अब सब्जियों में टमाटर डालने से पहले सोचते है। महिला ने बताया कि जब बच्चों ने बैंगन का भरता बनाने के कहा तो बढ़ते सब्जियों के रेट के चलते भरता बनाना ही ग्रहणी ने कैंसिल कर दिया। महिला बोली आज हमारे देश में सबसे ज्यादा लोग गरीब है और बढ़ते सब्जियों के रेट गरीबों के लिए मरने के बराबर।। #newstodayhry @newstodayhry



