Haryana
Trending
ऐलनाबाद में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी अमनदीप गिरफ्तार II
ऐलनाबाद में युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी अमनदीप गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना ऐलनाबाद पुलिस ने गांव खारी सुरेरा निवासी विकास पुत्र भूप सिंह की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन उर्फ अमनदीप पुत्र स्व. कृष्ण कुमार निवासी मिट्टी सुरेरा जिला सिरसा के रूप में हुई है। प्रबन्धक अफसर थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहं ने बताया कि शिकायतकर्ता दिनांक 04 .08.2025 को सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद से एक सूचना प्राप्त हुई कि विकास नामक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। अनुसन्धान अधिकारी PSI ललित कुमार द्वारा मृतक के चचेरे भाई नेत राम पुत्र अभी लाल निवासी गाव खारी सुरेरा तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा का कथन अंकित किया , जिसने बताया कि दिनाक 03.08.2025 को शाम को लैबर का धान लगाने का काम पुरा होने पर लैबर को खाना खिलाकर उनकी लैबर के पैसे देकर लैबर को ट्रैक्टर ट्राली में बैठाकर मैं रात करीब 12.30 बजे खेत साहब राम से ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन छोडने के लिये गया था और विकास व साहब राम का भतीजा अमन पुत्र स्व. कृष्ण कुमार निवासी गांव मिठी सुरेरा दोनों वहां खेत में बने कमरों के पास ही रह गये थे, जब मैं लैबर को छोडकर समय करीब 3.30/4.00 बजे सुबह वापिस खेत में आया तो उस समय विकास के सिर में चोट लगी हुई थी और विकास चारपाई पर खून में लथपथ पड़ा हुआ था, विकास के सिर से खून बह रहा था ,विकास की सिर में लकड़ी से वार कर हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ऐलनाबाद में अभियोग स0 249 दिनांक 04.08.2025 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अमन को उसके घर से गिरफ़्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया ।आज आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई लकड़ी की बल्ली व मोटरसाइकिल की बरामदगी की जाएगी II #newstodayhry @newstodayhry



