Haryana
Trending

जेनिशा गर्ग ने ताईक्वांडो में जीता कांस्य पदक II

जेनिशा गर्ग ने ताईक्वांडो में जीता कांस्य पदक II

जेनिशा गर्ग ने ताईक्वांडो में जीता कांस्य पदक:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- फरीदाबाद में आयोजित खेल महाकुंभ ताईक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में द सिरसा स्कूल की ताईक्वांडो एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी जेनिशा गर्ग ने अपने शानदार कला कौशल का नमूना पेश करते हुए कांस्य पदक हासिल कर एकेडमी व जिले का नाम रोशन किया। स्कूल की निदेशिका व प्रिंसीपल मनीषा गोदारा ने जेनिशा गर्ग को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मनीषा गोदारा ने कहा कि खेल मनुष्य जीवन का हिस्सा हंै। शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि द सिरसा स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्त्तापूर्वक शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना भाग्य बनाने के लिए स्वर्णिम अवसर प्रदान कर रहा है। स्कूल में सभी खेलों के पारंगत कोचिज की व्यवस्था की गई है, ताकि विद्यार्थियों को कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि द सिरसा स्कूल समय-समय पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button