#haryanagorvment
Trending

पुलिया पर मिला मासूम… शरीर से कमजोर, लेकिन सांसें थीं जारी

पुलिया पर मिला मासूम… शरीर से कमजोर, लेकिन सांसें थीं जारी

पानीपत :- (अरुण मित्तल ) पानीपत शहर की राजीव कॉलोनी में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। बेरी वाली मस्जिद के साथ लगते नाले की पुलिया पर करीब छह माह के प्रीमैच्योर नवजात को छोड़ दिया गया। बच्चा बेहद नाजुक हालत में था, लेकिन राहत की बात यह रही कि उसकी सांसें चल रही हैं। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की टीम और किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह राजीव कॉलोनी में बेरी वाली मस्जिद के पास नाले की पुलिया पर लोगों ने नवजात को पड़ा देखा। बच्चा सामान्य नवजात की तुलना में काफी छोटा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसका जन्म गर्भावस्था के करीब छह माह में हुआ प्रतीत हो रहा है। उसकी सांसें चल रही थीं। ऐसे में समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलना बेहद जरूरी था। बच्चे को इस हालत में देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद डायल 112 और किला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बच्चे को वहां छोड़कर जाने वाले व्यक्ति की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button