Haryana
Trending

जनता अस्पताल में स्तनपान जागरूकता कार्यशाला, माताओं को दी गई उपयोगी जानकारी II

जनता अस्पताल में स्तनपान जागरूकता कार्यशाला, माताओं को दी गई उपयोगी जानकारी II

जनता मैटरनिटी एवं जनरल अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित:-

प्रसूताओं व गर्भवती महिलाओं को दी स्तनपान के बारे में उपयोगी जानकारी:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- इन्नरव्हील क्लब सिरसा साईन व जनता मैटरनिटी एवं जनरल अस्पताल सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजन पर एक कार्यशाला का आयोजन अस्पताल परिसर में किया गया। जानकारी देते हुए अस्पताल प्रशासक राजकुमार कामरा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण व विशेष अवसर पर डा. मोनिका गुप्ता व अंजना नरूला ने उपस्थित प्रसूताओं व गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के बारे में जागरूक करते हुए उपयोगी जानकारी दी। डा. मोनिका गुप्ता ने बताया कि मातृत्व किसी भी महिला के जीवन की सुंदर अनुभूति होती है, जिससे वह कभी नहीं भूलती। मां का पहला पीला गाढ़ा दूध, जिसे हम कोलोस्ट्रम कहते है, वह अमृत समान होता है। यह दूध बच्चे को अनेक बिमारियों से बचाता है व इससे बच्चे का संपूर्ण विकास होता है। स्तनपान से महिलाओं को बढ़ती आयु में स्तन व अंडादानी के कंैसर से बचाता है। इसलिए हर महिला को डिलीवरी के 1 घंटे बाद स्तनपान शुरू करवाना चाहिए

डा. अंजना नरूला ने बताया कि मां का दूध सही तापमान का होता है व हर समय बच्चे के लिए उपलब्ध होता है। मां के दूध में हर पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते है व इसको पचाना भी आसान होता है। इस संबंध में महिला को प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए, ताकि उसे यथासंभव जानकारी उपलब्ध हो सके। इस मौके पर नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मां का दूध बच्चे के लिए पहला टीकाकरण होता है, जो उसको न केवल जीवन प्रदान करता है, बल्कि उम्रभर अस्थमा, एलर्जी, मधुमेह जैसी खतरनाक बिमारियों से भी बचाता है। इस कार्यशाला में क्लब की प्रधान सुषमा कालड़ा, पूर्व प्रधान नूतन मेहता, उपप्रधान निशा धींगड़ा, रेखा गोयल, संतोष गुप्ता, चंचल बजाज, पूनम ने विशेष रूप से सम्मिलित होकर अपना सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसूताओं को इन्नरव्हील क्लब की ओर से फलाहार वितरित किया गया। जनता अस्पताल के प्रधान बृजलाल जिंदल एवं सचिव प्रमोद गांधी ने इस कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए इन्नरव्हील क्लब सिरसा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गीता मोरियल, विंशी, एनी, दीपिका, अनीता, नीलम, प्रवीन, राजबाला, विद्या, निशा, अंशु बतरा, संदीप कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button