थाना शहर सिरसा पुलिस ने चोरी करने के आरोपी को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया II
थाना शहर सिरसा पुलिस ने चोरी करने के आरोपी को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सदर सिरसा पुलिस ने एक आरोपी शीशपाल पुत्र फौजीराम निवासी गांधी आश्रम के पीछे, रानिया गेट सिरसा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया की दिनांक 03.10.2025 को शिकायत कर्ता अमित कुमार पुत्र स्व. रमेश कुमार निवासी रानिया रोड, गांधी कॉलोनी सिरसा ने चौकी सब्जी मंडी पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी कि उसकी दुकान प्रताप स्क्रैप स्टोर, रानिया रोड, गांधी कॉलोनी में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 02.10.2025 की शाम दशहरा पर्व के अवसर पर दुकान बंद करने के बाद जब वह अगले दिन सुबह पहुँचा, तो उसने देखा कि गल्ले का ताला टूटा हुआ था और लगभग ₹30,000 की नकदी गायब थी। अमित कुमार ने अपनी दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज की जाँच की, जिसमें एक व्यक्ति दीवार फांदकर दुकान में घुसता और ताला तोड़कर रुपये निकालता दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। CCTV कैमरे की फुटेज की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी शीशपाल पुत्र फौजीराम निवासी गांधी आश्रम के पीछे, रानिया गेट सिरसा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।। #newstodayhry @newstodayhry



