फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वालों पर प्रहार, 5 देसी कट्टे बरामद, 6 गिरफ्तार।।
फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वालों पर प्रहार, 5 देसी कट्टे बरामद, 6 गिरफ्तार।।

फरीदाबाद -(पूजा शर्मा) :- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 5 मई को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वाले 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर 5 देसी कट्टे बरामद किये हैं।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिजेन्द्र निवासी गांव करहल, जिला मथुरा (हाल निवासी भालूखेड़ा, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) को एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार कियाइसी प्रकार AVTS सिकरौना की टीम ने अभिषेक निवासी गाजियाबाद (हाल निवासी गढ़ा कॉलोनी, गांव नेकपुर, फरीदाबाद) तथा आरिफ निवासी गांव लहरवाड़ी, नूंह को एक-एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया, साथ ही आरिफ को कट्टा उपलब्ध करवाने वाले मुकिम वासी मुडीवास, नुंहू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आशिष व मुकुल निवासी गांव अनंगपुर, फरीदाबाद को अलग-अलग स्थानों से एक-एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। #Newstodayhry @Newstodayhry
