Haryana
Trending

पलवल में दर्दनाक हादसा: ईंट भट्ठे के पानी में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत II

पलवल में दर्दनाक हादसा: ईंट भट्ठे के पानी में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के गांव सराय में सेवली रोड पर ईटों के भट्टे पर भरे पानी में तीन बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई । इनमें अल्फिया 6 वर्ष , अन्सिफा 7 वर्ष और सोफिया 5 वर्ष शामिल है। इन मृतक तीन बच्चियों में से अनसिफा, सोफिया शाहिद की बेटियां और अल्फिया जमशेद की पुत्री है यह तीनों दोनों भाइयों की पुत्रियां हैं। सूचना के बाद काम सराय में मातम छा गया गांव के सेंकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और मुंडकटी थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों बच्चियों के शवों गढ्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भेजा और जांच शुरू की। इन बच्चियों की मौत के बाद उनकी माताओं का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया की एक छोटी बच्ची अल्फिया का पैर फिसल गया था और उसको बचाने के लिए सोफिया पानी में कूद पड़ी लेकिन वह भी बाहर नहीं निकली तो फिर अनसिफा भी इनको बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी लेकिन पानी जायदा होने की वजह से यह तीनों बाहर नहीं निकल पाई और उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह रोजाना जंगल ने बकरियां चराने के लिए जाती थी और आज भी यह तीनों बकरियां चराने के लिए जंगल में गई थी लेकिन यह नहीं लौटी । इन मृतकों में दो खास बहने हैं और एक चचेरी बहन हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button