रक्षाबंधन की खुशबू से महके बाजार, बहनों के लिए रोडवेज बस सेवा रहेगी मुफ्त II
रक्षाबंधन की खुशबू से महके बाजार, बहनों के लिए रोडवेज बस सेवा रहेगी मुफ्त II


महेन्दर गढ़-(निकुंज गर्ग):- भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर अब बाजारों में राखियांसजने लगी है। वहीं बहने भी अपने भाई के लिए प्यारी-प्यारी राखियां खरीद रही है।वहीं हरियाणा सरकार ने भी रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर महिलाओं के लिए हरियाणाराज्य परिवहन की बसें फ्री की है। जिससे कि अब बहने रक्षाबंधन के त्योहार पर बसोंमें यात्रा फ्री कर पाएंगी। भाई बहन के पवित्र रिश्तो के त्यौहार को लेकर अब रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजारोंमें राखियां सजने लगी है। वहीं बहने अपने भाई के लिए विभिन्न तरह की राखियां खरीदरही है। बाजारों में अनेक तरह की राखियां मौजूद है जिनमें चंदन, डोरी, बच्चों के लिए फैंसी राखियां तो वहीं महिलाओं के लिए भी विभिन्न तरहकी सुंदर-सुंदर राखियां बाजारों में सज चुकी है। खरीदारी में लगी महिलाओं का कहनाहै कि इस त्यौहार को लेकर उनमें काफी खुशी है और अपने भाइयों के लिए अच्छी सेअच्छी राखियां खरीदने के लिए बाजार में आई है। क्योंकि इस त्योहार से बड़ा त्यौहारउनके लिए कोई और हो नहीं सकता बाजारों में राखियां खरीदने के लिए आने वाली महिलाओंने हरियाणा सरकार का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने महिलाओं केलिए रक्षाबंधन के त्योहार पर बसे फ्री की है। इससे बहने अपने भाई के यहां बगैरकिसी परेशानी के फ्री में यात्रा कर पाएंगी। रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजारों में राखी बेचने वाले दुकानदारों का मानना है किइस दौरान राखी को लेकर बाजारों में रौनक कम है। जिसका असर राखी की बिक्री पर पड़रहा है। राखी की कम बिक्री के चलते दुकानदार चिंतित है कि कहीं उन द्वारा खरीदी गईराखियां बच न जाए। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बीते वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत ही काम है। हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल डिपो के वरिष्ठ निरीक्षक ब्रह्म प्रकाशन ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर हरियाणा सरकार द्वारा बहनों के लिए बसें फ्री चलाई जाएंगी।महिलाओं के साथ-साथ उनके साथ में 15वर्ष तक के आयु के बच्चे भी फ्री यात्रा कर पाएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहाकि रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर विभाग ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है ताकि बहनोंको अपने भाई के यहां आने व जाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना आए।। #newstodayhry @newstodayhry



