Haryana
Trending

योग्यता और अनुशासन का पुरस्कार 13 सिपाही बने प्रधान सिपाही II

योग्यता और अनुशासन का पुरस्कार 13 सिपाही बने प्रधान सिपाही II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा को ध्यान में रखते हुए सिपाही पद पर कार्यरत पुलिस कर्मचारियो को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत सिपाही पद से प्रधान सिपाही के पद पर पदोन्नत किये गये है। यह पदोन्नति विभाग द्वारा निर्धारित सेवा अनुभव, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, चरित्र एवं कार्य निष्पादन मूल्यांकन के आधार पर की गई है। जिला सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ. मंयक गुप्ता आईपीएस) व उच्च अधिकारियो  के निर्देशन मे पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें योग्य पाए गए सिपाहियों को प्रधान सिपाही के पद पर पदोन्नत किया गया। यह पदोन्नति न केवल उनके उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा है।पदोन्नत कर्मचारियों को अब और अधिक जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार संभालना होगा, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाया जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पहले से अधिक समर्पण, ईमानदारी और लगन से करेंगे। पदोन्नत प्रधान सिपाही 1.सि0 अजय कुमार (862), 2.सि0 वीरेंद्र (919), 3.सि0 सुनील कुमार सि0 (239), 4.सि0 राजेश कुमार (1160),5. सि0 लखविंन्द्र सिंह (574), 6.सि0 राजेंद्र कुमार (1038),7. सि0 जितेंद्र सिंह (1115), 8.सि0 रवि दास (612),9. सि0 अमित कुमार (1191), 10.सि0 राजीव कुमार (633), 11.सि0 रत्तन सिंह (385) ,सि0 12.लीलू राम (740) के अलावा महिला 13.सि0 सुनीता देवी (1261) व 14.महिला सि0 रमनदीप कौर (1326) पदोन्नत किये गये है। पदोन्नत सिपाहियों ने भी इस अवसर पर विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं जनता की सेवा में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button