रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक को गांव की बहनों ने राखियां बांधी II
रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक को गांव की बहनों ने राखियां बांधी II


रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक को गांव की बहनों ने राखियां बांधी:-
ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- खंड के गांव मिठनपुरा की जागरूक शहीद भगत सिंह ट्रस्ट के सदस्यों व गांव की बहनों ने सिरसा से वाया ऐलनाबाद होते हुए मिठनपुरा से होकर गुजरने वाली हरियाणा रोडवेज की बस के चालक व परिचालक को राखी बाध कर दी बधाई। ट्रस्ट सदस्य समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी कुलदीप मुंदलिया,नरेश रूहिल,इंदरसैन छिंपा,पारुल छिंपा हरियाणा पुलिस ने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उन्हें मिठाई खिलाती हैं, वहीं भाई इस खास अवसर पर अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, ऐलनाबाद के पास के गांव मिठनपुरा कि शहीद भगत सिंह ट्रस्ट के सदस्यों ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाव की बहनो ने हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालकों को राखी बांधकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
यह एक अनोखा दृश्य था, जहां बहनें, जो आमतौर पर अपने भाइयों को राखी बांधती हैं, उन्होंने रोडवेज के कर्मचारियों को भी भाई मानकर राखी बांधी।इस पहल का उद्देश्य यह था कि रोडवेज कर्मचारी भी अपने घर से दूर रहते हुए, इस त्योहार को खुशी से मना सकें और उन्हें भी अपनेपन का एहसास हो।यह एक सुंदर उदाहरण है कि कैसे रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ, समाज में प्रेम और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है। वही हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक ने बातचीत करते हुए जहां बहनों द्वारा उनके कलाई पर बांधी गई राखी के लिए धन्यवाद और साधुवाद दिया वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर दो दिन फ्री यात्रा रखी गई है इस यात्रा के तहत वह प्रदेश की बहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने में लगे हुए हैं ताकि हर बहन अपने भाई के पास पहुंचकर उन्हें राखी बांधकर और उसके लंबे जीवन की कामना कर सके। वह भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का सचा वचन देकर अपना वचन को निभाता रहता है।। #newstodayhry #newstodayhry



