Haryana
Trending

नशा तस्करी की आरोपी महिला ने कोर्ट से जमानत के बाद किया सरेंडर II

नशा तस्करी की आरोपी महिला ने कोर्ट से जमानत के बाद किया सरेंडर II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाइन सिरसा पुलिस ने मुकदमा न०- 242 दिनांक 07.06.2025 धाराधीन 218/61/85 NDPS ACT थाना सिविल लाईन सिरसा के फरार चल रहे आरोपिया मनदीप कौर को गिरफ्तार किया है, मनदीप कौर पत्नी लक्की वासी गली न. 1 नजदीक स्वामी दयान्नद स्कूल MC कालोनी सिरसा जिला सिरसा ने माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त करने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस अभियोग में दो आरोपी प्रथम पुत्र दीपक सिह वासी बजाज स्वीटस वाली गली सिरसा हाल किरायेदार मकान न.17 गली न.1 नजदीक DC कलोनी सिरसा व लक्की पुत्र रमेश कुमार वासी गली न.1 नजदीक स्वामी दयानंद हाई स्कुल MC कलोनी सिरसा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं प्रबंधक थाना निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपीया मनदीप कौर फरार चल रही थी! अदालत से अग्रिम जमानत मिलने के पश्चात वह पुलिस के समक्ष पेश हुई, जिसे तफ्तीश में शामिल करते हुए विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपीया को जमानत पर रिहा कर दिया गया। दौराने पूछताछ आरोपिया ने अपना अपराध स्वीकार किया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button