Haryana
Trending

पलवल में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया।।

पलवल में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। खेल मंत्री गौरव गौतम ने केएमपी व आगरा पलवल क्रॉसिंग पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला,जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ, उप वन संरक्षक पलवल नरेश कुमार रंगा,जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल भी मौजूद थे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर नागरिक से आह्वान किया है कि एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाऐं।

सरकार द्वारा स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों व आमजन को पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि बदलते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से लोगों को सचेत किया जा सके। गौरव गौतम ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि धरती को हरा भरा बनाने के लिए एक पौधा मां के नाम पर लगाए। प्रकृति को सुंदर और स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दें। पौधारोपण करने से शुद्ध हवा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के दौरान केएमपी व आगरा पलवल क्रॉसिंग पर एक हजार पौधे लगाए गए है। वन विभाग द्वारा अभियान के तहत एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पलवल में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में निर्माण किया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

इसके अलावा पलवल में केजीपी,केएमपी इंटरचेंज को हरा भरा और सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा। पलवल में रेलवे लाइन पार क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगीउप वन संरक्षक पलवल नरेश कुमार रंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष पलवल वन मंडल के अधीन नर्सरियों में 6 लाख पौधे उगाए गए हैं। यू पौधागिरी स्कीम के तहत लगभग 60 हजार, जल शक्ति अभियान के तहत 40 हजार तथा फ्री सप्लाई स्कीम के तहत लगभग 55 हजार पौधे स्कूल, कालेज, ग्राम पंचायतों सहित अन्य विभागों और आमजन को वितरित किए गए। इस वर्ष में विभाग द्वारा विभिन्न स्कीमों के तहत कुल 2 लाख 50 हजार पौधे वन भूमि पर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जोकि वन विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है। उप वन संरक्षक पलवल नरेश कुमार रंगा द्वारा पर्यावरण संतुलन के मद्देनजर जिला में पौधारोपण व विभिन्न स्कीमों के तहत पौधे वितरित करने के संबंध में विशेष प्रयास किए जा रहे है। उप वन संरक्षक पलवल नरेश कुमार रंगा ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे जिला पलवल में अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button