Haryana
Trending

असीम गोयल ने चलाया स्वच्छता अभियान II

असीम गोयल ने चलाया स्वच्छता अभियान II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल की अध्यक्षता में आज भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर में बने शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं की साफ़ सफाई की और शहीदों को नमन किया।आजादी के पर्व का जश्न धूमधाम और शहीदों को याद कर मनाने के लिए भाजपा ने इन दिनों देशभर में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया हुआ है। जिसके तहत अलग अलग क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इसी अभियान के साथ साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता आजादी के वीरों को भी नमन कर रहे हैं। इस कड़ी में आज अंबाला शहर में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भी अंबाला शहर में बने शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया।

जिसके अंतर्गत पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल,नगर निगम के डिप्टी मेयर,सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि व भाजपा पार्षदों ने शहीदों की प्रतिमाओं की साफ़ सफाई कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बताया कि राजनितिक दल होने के साथ साथ भाजपा तिरंगे को हर घर की शान बनाने के लिए समाजिक आंदोलन शुरू किये हुए है। हर भारतीय के दिल में तिरंगे का विशेष सम्मान है। इसी अभियान के तहत आजादी के वीरों के स्मारकों पर भी नमन किया जा रहा है। आज यहाँ सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि आज अंबाला में भाजपा की तिंरगा यात्रा का समापन भी इसी चौक पर होगा। इस दौरान शहीदों की स्मृति में बनाये गए चौक की टूटी हुई ग्रिल को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश भी पूर्व मंत्री असीम गोयल ने नगर निगम अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि शहर के सभी चौक चौराहों के रखरखाव और सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही टेंडर जारी कर चौक चौराहों की सुंदरता को बढ़ाया भी जायेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button