PUNJAB
Trending

पिता के कंधों पर बेटे की अर्थी शहीद हरमिंदर सिंह को अंतिम विदाई II

पिता के कंधों पर बेटे की अर्थी शहीद हरमिंदर सिंह को अंतिम विदाई II

फतेहगढ़ साहिब-(गुरदीप सिंह):- कहते हैं इंसान के लिए सबसे बड़ा दुख वह होता है जब बेटे की अर्थी पिता के कंधों पर हो और उसे अग्नि देनी पड़े। कुछ ऐसा ही दर्द देखने को मिला शहीद हरमिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर, जहाँ बेटे के वियोग के बाद टूट चुके पिता ने उसके पार्थिव शरीर को अग्नि दी। फौज के जवानों द्वारा पूरे सम्मान और सलामी के बाद जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव बदीनपुर निवासी हरमिंदर सिंह (26 वर्ष), पुत्र जसवंत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सरकारी सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर पिता जसवंत सिंह ने शहीद हरमिंदर सिंह को अग्नि देकर उसे अंतिम विदाई दी। इस दुख भरी घड़ी में परिवार के साथ दुख बांटने के लिए बड़ी संख्या में गांव के लोग, आसपास के इलाके के लोग और राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शहीद हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हुए थे। इस दौरान हल्का अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग के अलावा शिरोमणि अकाली दल के हल्का इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद हरमिंदर सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित किए। बता दें कि हरमिंदर सिंह बीते दिनों जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। इस मौके पर एसडीएम चेतन बंगड़ ने परिवार को सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता देने की बात कही और कहा कि सरकार के वादे के अनुसार परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि जल्द दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button