Haryana
Trending

सिरसा के बकरियांवाली और मोड़ियाखेड़ा में नशा मुक्ति अभियान, लोगों ने दिखाई जागरूकता II

सिरसा के बकरियांवाली और मोड़ियाखेड़ा में नशा मुक्ति अभियान, लोगों ने दिखाई जागरूकता II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एडीजीपी कार्यालय हिसार मंडल के स्टेट एक्शन प्लान व नशा मुक्त सिरसा के तहत जिला सिरसा में सक्रिय नशा मुक्ति टीम ने आज गांव बकरियांवाली और मोड़ियाखेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस अभियान का नेतृत्व एडीजीपी साहब के प्रवक्ता उप नि0 श्री सज्जन कुमार ने किया। गांव बकरियांवाली के स्कूल में प्रिंसिपल महोदय के सहयोग से बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, पूर्व में नशा पीड़ितों को दी गई दवाओं की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए उनके घर जाकर फीडबैक लिया गया। अधिकांश लाभार्थियों ने बताया कि वे नशा छोड़ चुके हैं और उपचार जारी है। इसके पश्चात टीम गांव मोड़ियाखेड़ा पहुंची, जहां स्कूल में बच्चों को एकत्रित कर नशे से होने वाले आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के बाद गांव में डोर-टू-डोर सर्वे किया गया, जिसमें कोई नया नशा पीड़ित सामने नहीं आया। इस दौरान नशा मुक्ति टीम ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होने कहा कि नशा अपराध की जड़ है। नशे की लत के कारण ही चोरी, लूट, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और हत्या जैसे अपराध बढ़ते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा नशा बेचने या उसका सेवन करने की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखेगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। नशा तस्करो के बारे जानकारी टोल फ्री न0 1933 पर मानस पोर्टल पर दे आपका नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button