आर्थिक अपराध शाखा सिरसा ने सरकारी भूमि हड़पने की ठगी का किया खुलासा II
आर्थिक अपराध शाखा सिरसा ने सरकारी भूमि हड़पने की ठगी का किया खुलासा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आर्थिक अपराध शाखा सिरसा ने सरकारी भूमि हड़पने की ठगी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर आर्थिक अपराध शाखा सिरसा ने सरकारी भूमि हड़पने के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा, निरीक्षक श्याम सुन्दर ने बताया कि यह अभियोग विनती तहसीलदार, नाथूसरी चौपटा जिला सिरसा की शिकायत पर दर्ज किया गया था। मामले में सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित भूमि को अवैध रूप से हड़पने का आरोप है।
थाना डिंग में अभियोग संख्या 150 दिनांक 29.05.2024, धारा 420, 467, 468, 471 IPC के तहत दर्ज इस अभियोग मेंमंजीत सिंह पुत्र रुमाल सिंह, निवासी ढाणी बिलासपुर, रामनगरिया जिला सिरसा सहित अन्य आरोपियों पर फर्जी वसीके व इंतकाल तैयार कर सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द करने के गंभीर आरोप हैं। तहसील नाथूसरी चौपटा और रिसैटलमेंट विभाग फतेहाबाद की जांच में पाया गया कि रजिस्ट्री नं. 1354 दिनांक 01.07.1996 और वसीका नं. 1528 दिनांक 30.05.1981 में रकबे में अंतर पाया गया। साथ ही, सरकारी बही में असल पन्ने की जगह फर्जी पन्ना चिपका कर रिकॉर्ड में हेरफेर की गई।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी मंजीत सिंह पहले से ही थाना नाथूसरी चौपटा के एक अन्य धोखाधड़ी मामले में जिला जेल सिरसा में बंद था। अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर पेश कर उसे नियमानुसार शामिल तफतीश करके गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने वसीका की बही से असल पन्ना निकालने, फर्जी पन्ना लगाने बारे स्वीकार किया है । आरोपी को पेश अदालत करके 5 दिन की पुलिस हिरासत प्राप्त की गई है । दौराने पुलिस हिरासत इस घटना मे शामिल अन्य. आरोपियो के बारे गहन पुछताछ की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



