तीन गांव, एक संघर्ष सिंचाई के लिए किसान धरने पर डटे II
तीन गांव, एक संघर्ष सिंचाई के लिए किसान धरने पर डटे II


ऐलनाबाद-(कुलदीप मुंदलिया):- तलवाड़ा खुर्द व बैहरवाला खुर्द के बाद कर्मशाना की टेल फलडी पर सिंचाई पानी ना पहुचने ग्रामीणो ने लगाया अनिश्चितकालीन धरना 14 अगस्त को तीनों टेलों पर फुकेंगे नहरी विभाग ए.सी का पुतला ऐलनाबाद के तलवाड़ा खुर्द के नजदीक से निकलने वाली एसजिसी फलडी नहर टेल पर पानी न पहुंचने से गांव के सरपंच भीमसेन सांई के अध्यक्षता में किसानों ने आक्रोश में आकर गत 11 अगस्त 2025 से तलवाड़ा खुर्द गांव के नजदीक से गुजरने वाली एसजिसी फलडी नहर पुल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। वहीं बात ऐलनाबाद डिस्ट्रीब्यूटर बैहरवाला की टेल की करें तो वहा पर भी सिंचाई पानी न पहुंचने से गांव बैहरवाला, धोलपालिया,किशनपुरा निमला के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर गांव बैहरवाला खुर्द नहर पुल पर 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। वहीं अब शेरावाली पैरेलल फलडी चैनल कर्मशाना माइनर वह शेरावाली की टेल पर पानी ना पहुंचने से आक्रोशित किसानों ने 13 अगस्त 2025 को कर्मशाना माइनर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। वही गांव कर्मशाना की टेल पर धरना शुरू करने के पश्चात ग्रामीणों की धरना कमेटी ने बैहरवाला खुर्द व तलवाड़ा खुर्द धरने पर पहुंचकर जहां उन्हें समर्थन दिया वहीं सभी टेलों के किसानों को एक जुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक भी किया। जिसके बाद सभी किसानों ने सर्व समिति से फैसला लिया कि 14 अगस्त 2025 को कर्मशाना,बैहरवाला खुर्,तलवाड़ा खुर्द के धरने स्थल पर किसान सिरसा के नहरी विभाग के ए.सी का पुतला फुककर करेंगे प्रदर्श करेगे। वही 15 अगस्त 2025 राष्ट्रीय महापर्व के उपलक्ष पर काले झंडो के साथ सभी टेलों के किसान बैहरवाला खुर्द धरने स्थल पर महापंचायत करेगे और आगे की रुपरेखा तैयार करेगे। इस मौके पर तलवाड़ा खुर्द के धरने स्टार के किसान व सरपंच भीमसेन सांई, सुखदेव सिंह,विपिन,लक्ष्मण,रामचंद्र,बनवारी,मोहनलाल,बैहरवाला के किसान जगदीश,साहब राम,प्रताप,हंसराज,लालचंद,जयपाल कर्मशाना के किसान भिक्रमचंद्र सैनी, राजेंद्र मुंदलिया,राजेंद्र कसवा,बेगराज सिहाग,दारा सिंह सहू,अशोक कसवा मौजूद रहे।तीनों गांव के किसान टेलों पर पानी ना पहुंचने के कारण बैठे धरने पर II #newstodayhry @newstodayhry



