Haryana
Trending

चाडीवाल के दो होनहार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन गांव में हर्ष II

चाडीवाल के दो होनहार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन गांव में हर्ष II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा खंड नाथूसरी चोपटा के अंतर्गत आने वाले राजकीय माध्यमिक विद्यालय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय चाडीवाल के दो छात्रों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन l 11 अगस्त को हुई जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय चाडीवाल के होनहार विद्यार्थी अमनदीप पुत्र संपत सिंह ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान आगे रखते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया l उसी प्रकार आज हुई जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाडीवाल कक्षा पांचवी के होनहार विद्यार्थी राधेश्याम पुत्र सुरेंद्र ने जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में अपना स्थान आगे रखते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया l

जिसमें बच्चे की अच्छी तैयारी को लेकर पीटीआई बलजिंदर कौर का भी सराहनीय योगदान रहा आज विद्यालय में कल की प्रतियोगिता के होनहार विद्यार्थी अमनदीप व उसके कोच संदीप बेनीवाल को सम्मानित किया गया l आज कार्यक्रम में वेद प्रकाश शर्मा सरपंच ग्राम पंचायत चाडीवाल, पूर्व एसएमसी प्रधान सुभाष बेनीवाल, वर्तमान दोनों एसएमसी प्रधान रविदास व सुभाष चंद्र शर्मा के साथ-साथ एसएमसी सदस्य बलराम, अमनदीप के दादी जी, मम्मी जी उपस्थित रहे l कार्यक्रम में मंच संचालन शिव कुमार जे बी टी ने किया Iस्कूल के स्टाफ मेंबर राजेश बेनीवाल, मुनीश कुमार , शैलजा सेठी, कुमारी रेनू , उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में मिठाई बाँटी गई व जलपान का आयोजन किया गया l अंत में सुखदेव शास्त्री इंचार्ज राजकीय माध्यमिक विद्यालय चाडीवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित ग्रामीण जन का धन्यवाद करते हुए दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की l l #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button