लुधियाना में एसकेएम गैर-राजनीतिक की हुई मीटिंग II
लुधियाना में एसकेएम गैर-राजनीतिक की हुई मीटिंग II


एसकेएम गैर-राजनीतिक की ओर से 5 सितंबर को किसान भवन, चंडीगढ़ में की जाएगी कन्वेंशन:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एसकेएम गैर राजनीतिक ने लुधियाना में मीटिंग की, जिसमें इंद्रजीत सिंह कोटबुढा, सुखजीत सिंह हरदोझंडे, गुरिंदर सिंह भंगू, सुखजिंदर सिंह खोसा, लखविंदर सिंह औलख, बचित्तर सिंह कोटला, गुरसेवक सिंह धालीवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। किसान नेताओं ने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा लैंड पूलिंग नीति को वापस लेना पंजाब और पंजाबियत की एक बड़ी जीत है, क्योंकि इस नीति के खिलाफ चल रहा संघर्ष एक जन आंदोलन में बदल गया था, जिसके कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा। किसान नेताओं ने कहा कि 5 सितंबर को एसकेएम गैर-राजनीतिक चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में एक कन्वेंशन आयोजित करेगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मानी हुई मांगों और किसानों-मजदूरों की वर्तमान मांगों पर चर्चा की जाएगी और आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। नेताओं ने कहा कि पहाड़ों पर हो रही बारिश और नहरों व नदियों में बढ़े पानी के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। अबोहर-फाजिल्का क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मान सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा खरीफ -2023 में आई बाढ़ के दौरान मुर्गियों, बकरियों और फसलों का मुआवजा देने की बातें सिर्फ बातें ही बनकर रह गई हैं। किसानों को अभी तक भी बाढ़ के कारण नष्ट हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला है।
पिछले दिनों हजारों पशुओं की मौत लंम्पी स्किन नामक बीमारी से हुई थी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मुआवजे की घोषणा की थी और मान सरकार ने मुआवजे में और पैसा जोडक़र किसानों को देने की बात कही थी, जो आज तक नहीं दिया गया। किसान नेताओं ने अमेरिका के साथ कर-मुक्त व्यापार समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए किसानों के समर्थन बयानों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि संसद में कानून बनाया जाना चाहिए कि किसी भी दूसरे देश के साथ किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जिसका कि असर भारत के लोगों पर पड़े। नेताओं ने कहा कि लगभग 3 वर्षों से मोहाली में बंदी सिंखो की रिहाई के लिए चल रहे मोर्चे दोबारा दी गई कॉल में 15 अगस्त को एसकेएम गैर राजनीति समागम में शामिल होगा। किसान नेताओं ने कहा कि जो भी मोर्चा किसानों और किसानी के हित के लिए संघर्ष करेगा एसकेएम गैर राजनीतिक मोर्चा उसका समर्थन करेगा। सभी संगठनों को अपने निजी हितों से ऊपर उठकर अपने राज्य और देश के किसानों के अधिकारों के लिए लडऩा चाहिए। इस अवसर पर गुरपिंदर काहलों, अंग्रेज सिंह बूटेवाला, मुखबाल सिंह रोपड़, कुलदीप सिंह, जसवीर सिंह ढोला मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry



