Haryana
Trending

ग्यारह वर्षो बाद कांग्रेस ने संगठन को दी तवज्जो 32 जिला अध्यक्षों की की नियुक्ति II

ग्यारह वर्षो बाद कांग्रेस ने संगठन को दी तवज्जो 32 जिला अध्यक्षों की की नियुक्ति II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- ग्यारह वर्षो बाद कांग्रेस ने संगठन को दी तवज्जो, 32 जिला अध्यक्षों की की नियुक्ति जिला व ब्लॉक स्तर पर आवाज उठाने के लिए कांग्रेस संगठन हुआ तैयार 8 जिलों में शहरी जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, भिवानी के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी नवनियुक्त शहरी जिला अध्यक्ष बोले : छिटककर दूर गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से साधा जाएगा संपर्क कांग्रेस छोडक़र दूसरे दलों में गए कांग्रेस विचारधारा के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर फिर से जोडऩे का किया जाएगा कार्य : कांग्रेस प्रदीप गुलिया शहरी जिला अध्यक्ष भिवानी जिला प्रधानों की नियुक्ति के बाद ब्लॉक व खंड स्तर के पदाधिकारियों की जल्द होगी नियुक्ति : शहरी जिला अध्यक्ष जिन कार्यकर्ताओं के खून में है I

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में हुड्डा गुट को अधिक तवज्जो दिए जाने पर बोले : कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को किसी भी नेता से जुडऩे की है छूट : शहरी जिला अध्यक्ष पार्टी के सभी सीनियर व जूनियर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उठाई जाएगी जनता की आवाज : प्रदीप गुलिया भिवानी, 13 अगस्त : हरियाणा प्रदेश में 11 वर्षो के बाद 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करके कांग्रेस प्रदेश में फिर से पार्टी में जान फूंकने की तरफ कदम बढ़ाती नजर आ रही है। विपक्ष के तौर पर विभिन्न मुद्दों को भले ही कांग्रेस विधानसभा में उठाती रही हो, परन्तु जिला व ब्लॉक स्तर पर संगठन ना होने के चलते क्षेत्रीय मुद्दों को ब्लॉक या जिलों में बड़े स्तर पर उठा पाने में नाकामयाब रही थी। अब संगठन बनने के बाद कांग्रेस लोकल मुद्दों को जिला व ब्लॉक स्तर पर उठाने के लिए तैयार होती नजर आ रही है।

हरियाणा प्रदेश के 22 जिलों में 32 जिला अध्यक्ष बनाए गए है। इनमें 8 शहरी जिला अध्यक्ष बनाए गए है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े कार्यकर्ताओं को ज्यादा तवज्जो दी गई है, जबकि रणदीप सुरजेवाला से जुड़े कार्यकर्ताओं को सबसे कम तवज्जो मिली है। भिवानी के जिला शहरी अध्यक्ष के भिवानी पहुंचने पर फूल-मालाओं व लड्डुओं से स्वागत किया गया। नवनियुक्त शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने बताया कि जल्द ही हरियाणा प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद खंड व मंडल स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढ़ांचे को खड़ा किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि पार्टी का संगठन 11 वर्षो बाद फिर से खड़ा होने जा रहा है। इससे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी तथा 2029 में केंद्र व राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से छटककर दूर गए कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी से जोड़ा जाएगा तथा जो कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक दलों में चले गए है, उनसे बातचीत व संवाद स्थापित कर उन्हे पार्टी में फिर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नए संगठन बनने के बाद बहुत से ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फोन आए है, जिनके खून में कांग्रेस बसी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। सभी मिलकर जनता के मुद्दों को उठाने का कार्य आने वाले समय में जोर-शोर से करेंगे।

हुड्डा गुट से जुड़े लोगों को अधिक तवज्जों दिए जाने नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रित पार्टी है। विभिन्न नेताओं से पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा नियुक्त बड़े नेताओं ने जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करके तथा राज्य के सीनियर नेताओं से विचार-विमर्श कर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ताकि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूती से जनता की आवाज उठा सकें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button