पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद जिले में स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वही जीआरपी पुलिस भी सतर्क दिखाई दे रही हैं रेलवे स्टेशनो पर यात्रियों के सामानो की जांच की जा रही है। तस्वीरें फरीदाबाद के बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन की है जहां स्वतंत्रता दिवस को लेकर यात्रियों के सामान की चेकिंग कि जा रही है ताकि कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री स्टेशन पर ना आ सके। वही बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात asi ललिता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है यात्रियों के सामानों की बारीकी से तलाशी की जा रही है अगर कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो जो कार्रवाई होगी वह अमल लाई जाएगी। वही रेलगाड़ी के अंदर यात्रियों से साफ तौर पर अपील भी की है किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को दे ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry



