जिलाध्यक्षों की घोषणा पर बोले कृष्ण बेदी कांग्रेस में न नेता है, न नियत, न नेतृत्व II
जिलाध्यक्षों की घोषणा पर बोले कृष्ण बेदी कांग्रेस में न नेता है, न नियत, न नेतृत्व II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का बड़ा बयान, कहा अभी तो घोषणा हुई है, आज शाम तक आ जाएगा आउटपुट, लठामलठ होना बाकी, कहा जो जिलाध्यक्ष बना उसे मानेगा कौन, जिनके पास न नेता न नेतृत्व और नियत नही है क्या करेगा जिलाध्यक्ष, काँग्रेस की गुटबाजी को लेकर निशाना साध गए कृष्ण बेदी, प्रजापत समाज के लोगो को अधिकार पत्र सौंपने पहुंचे थे केबिनेट मंत्री प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने काँग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि जिनके पास नेता नही है नियत नही है और नेतृत्व नही है, ऐसे में क्या करेगा जिलाध्यक्ष। उन्होंने कहा कि जिन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है उन्हें कौन मानेगा। काँग्रेस की गुटबाजी पर टिप्पणी करते हुए भी कृष्ण बेदी नज़र आये। उन्होंने कहा कि वे समाचार पड़ रहे थे कि अकेले 70 प्रतिशत हुड्डा गुट के जिलाध्यक्ष बने, कुछ अन्य गुटो के बन गए। आने वाले मॉनसून सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि सत्र को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है, सभी मुद्दों को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने कहा है कि चुनावी घोषणा पत्र में 900 के करीब वायदे किये गए थे, 1 वर्ष से पहले 91 वादों पर काम पूरा किया है, आने वाले 4 वर्षों में बाकी वायदों पर भी काम किया जाएगा। कृष्ण बेदी आज फतेहाबाद दौरे पर थे। डीपीआरसी हाल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने जिले के प्रजापत समाज के लोगों को प्रमाणपत्र वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रजापत समाज से वायदा किया था कि उनकी प्राचीन कला को जीवित रखने और उसे प्रोत्साहन देने के लिए हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। इसी के तहत प्रदेश भर में समाज लोगो को गांवो के जमीन उपलब्ध करवाई गई है जहां समाज से जुड़े लोग मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मिट्टी ले सकेंगे और और अपनी बनाई कलाकृतियों को वहां पर सुखाकर और तैयार कर बेच सकेंगे। आज इसी योजना के तहत जिले के सभी ब्लॉकों को 1475 लोगो को अधिकार पत्र वितरित किये गए हैं। इस अवसर उन्होंने उपस्थित लोगो को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई।। #newstodayhry @newstodayhry



