कागदाना को मिली नई बौद्धिक विरासत पंडित नन्दलाल-श्यामलाल पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन II
कागदाना को मिली नई बौद्धिक विरासत पंडित नन्दलाल-श्यामलाल पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन II


चौपटा (शिवशंकर सहारण):- कागदाना में ‘पंडित नन्दलाल-श्यामलाल सार्वजनिक वाचनालय सह पुस्तकालय’ का भव्य लोकार्पण सम्पन्न शिक्षा और संस्कार समाज को दिशा देने की शक्ति हैं :डॉ. मयंक गुप्त कागदाना गाँव में बुधवार को स्व. पंडित नन्दलाल जी शर्मा एवं स्व. पंडित श्यामलाल जी शर्मा की स्मृति में निर्मित 42 सीटों वाले ‘पंडित नन्दलाल-श्यामलाल सार्वजनिक वाचनालय सह पुस्तकालय’ का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सिरसा, डॉ. मयंक गुप्ता ने रिबन काटकर वाचनालय का उद्घाटन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही देश और समाज की दिशा व दशा को बदल सकते हैं। यह वाचनालय आने वाली पीढय़िों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की बालिकाओं द्वारा पारंपरिक स्वागत और देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा के साथ हुई। मंच संचालन सुनील बेनीवाल ने किया।
यह वाचनालय ब्रह्मकुमार, मदनलाल, कृष्णलाल एवं निहाल सिंह ने अपने पिता स्व. नन्दलाल चाचा श्यामलाल की स्मृति में समाज को समर्पित किया गया है। गाँव वासियों ने इस पहल का दिल से स्वागत किया और शर्मा परिवार के इस योगदान को गाँव के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया । इस मौके सरपंच प्रोमिला देवी, जिला पार्षद संतोष, राजेश कुमार प्राचार्य, डॉ. धर्मपाल गढ़वाल, राजेन्द्र टोक्सिया, अजय नेहरा, विजय शर्मा, रजनीश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



