Haryana
Trending

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 700 पुलिस कर्मचारी सभांलेगे सुरक्षा कमान II

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 700 पुलिस कर्मचारी सभांलेगे सुरक्षा कमान II

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: 700 पुलिस कर्मचारी सभांलेगे सुरक्षा कमान :-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पंजाब-राजस्थान सीमा पर विशेष नाकाबंदी, होटल-धर्मशालाओं की जांच और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अधीक्षक सिरसा डॉ. मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार, जिला सिरसा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पंजाब व राजस्थान की सीमा से लगे सिरसा जिले में विभिन्न स्थानों पर आज से 15 अगस्त तक पक्के व अस्थाई नाके लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिला सिरसा के साथ लगते अन्य जिलों की सीमा पर भी नाके लगाए जाएंगे, इन नाकों पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की गहनता से जांच की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। भारी कमर्शियल वाहनों के लिए रूट डायवर्ट पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, भारी कमर्शियल वाहनों को सिरसा में प्रवेश से रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। होटल व धर्मशालाओं की जांच पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि जिले में स्थित सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और सरायों में ठहरे हुए व्यक्तियों का रिकॉर्ड चेक किया जाए। होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान संबंधी पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवाएं। पुलिस की विशेष टीम होटल व धर्मशालाओं में औचक निरीक्षण करेगी, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को समय रहते पकड़ा जा सके। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी सीमा क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। सभी नाकों पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों को यह सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को बिना पूरी जांच के आगे न जाने दिया जाए। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। आमजन से सहयोग की अपील डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। भारी वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112,पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना/चौकी को दें। सिरसा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विशेष नाकाबंदी, होटल-धर्मशाला चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी और यातायात नियंत्रण जैसी व्यवस्थाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि समारोह शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हो।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button