Haryana
Trending
युवक के पास से 32 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद II
युवक के पास से 32 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा की एबीवीटी टीम को अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफलता प्राप्त हुई है। PSI सन्दीप कुमार के निर्देशन मे एबीवीटी टीम प्रधान सिपाही जगदीश चन्द्र के नेतृत्व मे गश्त के दौरान जब पुलिस टीम दिल्ली पुलिया की ओर जा रही थी, वैदवाला पुलिया से आगे एक युवक पुलिस वाहन को देखकर तेज़ी से पीछे मुड़कर जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसकी पहचान विकास उर्फ कल्लू पुत्र अमर सिंह निवासी गली नेकी गुज्जर वाली, वार्ड नंबर 22, थेहड़ मोहल्ला सिरसा, हाल निवासी सेक्टर-19, फ्लैट नं. 97-ए, सिरसा के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी जीन्स की दाहिनी जेब से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर मय मैगजीन बरामद हुई। मैगजीन खाली पाई गई और आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।जिसपर अभियोग स0 344 दिनांक 12.08.2025 25(1B)(A), 54, 59 के तहत थाना सिविल सिरसा मे दर्ज किया गया है। अभियोग का आगामी अनुसन्धान थाना सिविल लाईन सिरसा द्वारा किया गया ।प्रबन्धक थाना सिविल लाईन सिरसा नि0 राधेश्याम ने बतलाया कि आरोपी से गहन पूछताछ करने उपरान्त उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे जेल सिरसा मे भेजा गया है II #newstodayhry @newstodayhry



