इंद्री की अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।।
इंद्री की अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।।


इंद्री-(विजय काम्बोज):- इंद्री की अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लेकर के देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी प्रस्तुति दी ।इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि यह आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। इस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे के ही रणबाकुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। आज हम उनको नमन करते हैं ऐसे शहीदों को शत-शत प्रणाम है। उन्होंने देश व प्रदेश की सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी व्याख्यान किया।। #newstodayhry @newstodayhry



