Haryana
Trending

मंत्री राजेश नागर ने पलवल में फहराया तिरंगा शहीदों को नमन कर विकास कार्यों की दी जानकारी II

मंत्री राजेश नागर ने पलवल में फहराया तिरंगा शहीदों को नमन कर विकास कार्यों की दी जानकारी II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) ज्योति सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर और शहीदों को नमन करने से हुई। इसके बाद मंत्री नागर ने परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन उन वीर सपूतों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि हमें आज़ादी के इन महान बलिदानों को हमेशा स्मरण रखना चाहिए और देश की एकता, अखंडता व विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने पलवल जिले में चल रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने युवाओं से देशभक्ति और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। बच्चों के प्रदर्शन पर उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस अवसर पर पलवल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, वरिष्ठ नेता इंद्रपाल शर्मा, व्यापारी नेता संदीप गोयल, गुलशन गोयल, धर्मेंद्र शास्त्री, सरदार परमिंदर सिंह, मनीष जैन, प्रवीण ग्रोवर, सुशील कथूरिया, दीपू कालड़ा, गोविंद तायल, श्याम सुंदरी तायल, शिवकुमार गुप्ता, अंजना गुप्ता, सोहनाल पांचाल, अरुण मास्टर जी, सविता शर्मा, गौरव गर्ग, एससी देशवाल, सीता वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button