लाला जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित II
लाला जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित II


लाला जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लाला जगन्नाथ जैन पब्लिक स्कूल, सिरसा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया। विद्यालय के अध्यक्ष ललित जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनके साथ प्रधानाचार्या रितु मल्होत्रा भी मौजूद थीं। स्कूल के स्टाफ और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और देशभक्ति गीतों, भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्सव की रौनक बढ़ा दी। प्रधानाचार्य रितु मल्होत्रा ने स्वतंत्रता और एकता के महत्व पर जोर दिया, जबकि ललित जैन ने छात्रों को राष्ट्र के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह समारोह स्कूल के लिए गर्व का पल था, जिसने देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को उजागर किया। ललित जैन ने कहा कि आज हम जिस आज़ाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह उन्हीं शहीदों की देन है। आज हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, चाहे वह विज्ञान हो, तकनीक हो, शिक्षा हो या खेल। यह सब इसी आजादी का परिणाम है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रहित में काम करने के लिए प्रेरित किया।। #newstodayhry @newstodayhry



