पलवल के देवली-मादकौल अंडर पास में पानी भराव से 40 गांवों की राह मुश्किल II
पलवल के देवली-मादकौल अंडर पास में पानी भराव से 40 गांवों की राह मुश्किल II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के गांव देवली मादकौल सड़क मार्ग पर बने रेलवे अंडर पास में बारिश का पानी भरने से लगभग 30 से 35 गांवों के लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि उनको अपने अपने गांव तक पहुंचने के लिए 30 से 40 किलोमीटर दूरी तय करके पहुंचना पड़ रहा है। प्रदेश में नेशनल हाईवे हो या रेलवे के अंडर पास को कहीं पर भी इन अंडर पासों से बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं जिस वजह से लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। ऐसा ही एक मामला पलवल जिले के गांव देवली मादकौल सड़क मार्ग पर बनाए गए रेलवे अंडर पास में बारिश का पानी भर जाता है और इस पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं जिस वजह से इस सड़क पर पड़ने वाले 30 से 40 गांवों के लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोग अपने अपने खेतों पर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे उनकी फसल खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि इस रेलवे अंडर पास में बारिश का पानी हर समय भरा रहता है जिस वजह से इसके नीचे से निकलने में बड़ा ही रिक्स उठाना पड़ता है यह सड़क मार्ग गांव मादकौल,जनौली,ककड़ी पुर,फतेहपुर,मोहना, पनहेड़ा,अलावलपुर, खिजुरका, लड़ौली जवा आधी गांव के लोगों को 30 से 40 मिलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि इस अंडर पास में भरे पानी की शिकायत कई बार अधिकारियों से नेताओं से कर चुके हैं लेकिन उसके बाद भी इस पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



