Uncategorized
Trending

आकाश चाचाण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में समाजसेवा की शुरुआत की थी ।।

आकाश चाचाण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में समाजसेवा की शुरुआत की थी ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- आज के दौर में जहां युवा वर्ग सोशल मीडिया और आधुनिक जीवनशैली में व्यस्त नजर आता है, वहीं सिरसा के युवा समाजसेवी आकाश चाचाण युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। गौसेवा, जरूरतमंदों की सहायता, पौधरोपण अभियान, रक्तदान शिविर और जनहित कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।युवा समाजसेवी आकाश चाचाण पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे समय-समय पर गौ माता के लिए हरा चारा डालने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने तथा युवाओं को समाजसेवा के प्रति जागरूक करने का कार्य करते रहते हैं। शहर में होने वाले धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भी उनकी विशेष भागीदारी रहती है।आकाश चाचाण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में समाजसेवा की शुरुआत की थी। उस दौरान एक नन्ही बच्ची को इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी। तब उन्होंने अपनी टीम और जनसहयोग से चंडीगढ़ पीजीआई में बच्ची का इलाज करवाया। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण अभियान चलाया, जिसके तहत पिछले वर्षों में करीब 15 हजार पेड़-पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लगभग 50 से अधिक जरूरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण, गरीब एवं बीमार लोगों का इलाज करवाने जैसे कई सामाजिक कार्य किए हैं। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान भी आकाश चाचाण और उनकी टीम ने लगातार सेवा कार्य जारी रखे। वर्ष 2020 में उन्होंने 108 दिनों तक प्रतिदिन 8 हजार से अधिक लोगों को भोजन सेवा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही जरूरतमंदों को मेडिकल सहायता भी प्रदान की गई। वहीं वर्ष 2021 के लॉकडाउन में मास्क और सैनिटाइजर वितरण, कोविड मरीजों को अस्पतालों में बेड दिलवाने और उचित इलाज करवाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। समाजसेवा के साथ-साथ वे रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाने और इमरजेंसी में 24 घंटे रक्त उपलब्ध करवाने के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि आकाश चाचाण हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करते हैं। उनके कार्यों से प्रेरित होकर कई युवा अब समाजसेवा से जुड़ रहे हैं।समाज के गणमान्य लोगों ने आकाश चाचाण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवाओं की वजह से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उनका मानना है कि यदि हर युवा समाजहित में थोड़ा-थोड़ा योगदान दे तो समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button