Haryana
Trending
नूंह बस अड्डा तिरंगे के रंग में रंगा, रोडवेज कर्मचारियों ने गर्व से फहराया तिरंगा II
नूंह बस अड्डा तिरंगे के रंग में रंगा, रोडवेज कर्मचारियों ने गर्व से फहराया तिरंगा II


नूंह-(निकुंज गर्ग):- 15 अगस्त आज़ादी के 79वें पर्व पर नूंह बस अड्डा तिरंगे के रंग में सराबोर नज़र आया। हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे सम्मान और गर्व के साथ तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान की गूंज के बीच सभी ने एक स्वर में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। ध्वजारोहण के बाद मिठाई वितरित की गई और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। उपस्थित लोगों की आंखों में देश के प्रति गर्व और भावनाओं की चमक साफ झलक रही थी।। #newstodayhry @newstodayhry



