PUNJAB
Trending

अटारी-वाघा बॉर्डर पर लहराया तिरंगा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया II

अटारी-वाघा बॉर्डर पर लहराया तिरंगा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया II

अमृतसर-(नेहा गिल):- देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आज सुबह अटारी-वाघा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा फहराया। इस अवसर पर, बीएसएफ के डीआईजी एसएस चंदेल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और जवानों को मिठाइयाँ भेंट कीं। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने पूरे देशभक्ति के जोश के साथ समारोह में भाग लिया। डीआईजी चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस विशेष है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला अवसर है जब पूरा देश इस पर्व को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बीएसएफ जवानों ने अपने अद्वितीय साहस और देशभक्ति से जो मिसाल कायम की है, वह सलाम के काबिल है। देश ने भी उनके बलिदान और सेवा का सम्मान किया है। मैं अपनी ओर से प्रत्येक देशवासी को हार्दिक बधाई देता हूँ। डीआईजी चंदेल ने ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए कहा कि यह केवल बीएसएफ की ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की संयुक्त जीत थी। उन्होंने आगे कहा, “हमारे जवानों के साथ-साथ सीमावर्ती गाँवों के लोगों ने भी अपना पूरा सहयोग दिया। पाकिस्तान के आक्रमण के बावजूद, हमारे किसान अपने गाँव और इलाके से नहीं गए, जो उनके साहस और देश के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।” डीआईजी चंदेल ने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा व्यवस्था से किसी को भी छेड़छाड़ करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी, चाहे वह पड़ोसी देश ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की प्राथमिकता सीमाओं पर अमन-चैन बनाए रखना है, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर हर चुनौती का डटकर सामना किया जाएगा। समारोह के अंत में, डीआईजी चंदेल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और जवानों के जज्बे की सराहना की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button