मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचेंगे हरियाणा के खेल एवं युवा मंत्री गौरव गौतम II
मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचेंगे हरियाणा के खेल एवं युवा मंत्री गौरव गौतम II


मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचेंगे हरियाणा के खेल एवं युवा मंत्री गौरव गौतम:-
पलवल-(निकुंज गर्ग):- ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक कदमी छठ मेला रविवार, 17 अगस्त को पलवल में धूमधाम से शुरू होगा। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मंत्री श्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री बलदेव छठ मेला समिति पलवल की टीम ने शनिवार को मंत्री गौरव गौतम को उद्घाटन समारोह का निमंत्रण दिया। यह आयोजन शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा।
पलवल में अनेकों वर्षों से लग रहे कदमी छठ मेले का होगा आगाज़:-
इस मेले की खास पहचान यहाँ लगने वाले अनेक प्रकार के झूले और पारंपरिक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं। यह मेला 36 बिरादरियों और प्रशासन के सहयोग से हर वर्ष भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि खेल एवं युवा मंत्री गौरव गौतम की उपस्थिति इस बार के आयोजन को और भव्यता प्रदान करेगी। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे रविवार शाम 5:30 बजे समय से पहुँचकर इस ऐतिहासिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।। #newstodayhry @newstodayhry



