Haryana
Trending

महाराजा अग्रसन जयंती को लेकर मीटिंग में बनाई रूपरेखा II

महाराजा अग्रसन जयंती को लेकर मीटिंग में बनाई रूपरेखा II

अग्रवाल सभा रजि. की बैठक में हुए अह्म निर्णय

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अग्रवाल सभा रजि. सिरसा की एक बैठक सभा के कार्यालय में आयोजित की गई। सभा के प्रधान संजय गोयल व महासचिव अश्वनी बांसल ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक की अध्यक्षता श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने की। बैठक में कई अह्म निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को महाराजा अग्रसैन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस बार जयंती कार्यक्रम बेगू रोड स्थित महाराज अग्रसैन स्कूल में होगा। उन्होंने बताया कि इस बार महाराजा अग्रसैन की जयंती पर शोभा यात्रा में अग्र समाज के बुजुर्ग स्तंभों को रथ पर बैठाया जाएगा। गौत्र वाइज 18 रथ तैयार किए जाएंगे। सभी रथ के साथ समाज के 50-50 अग्र बंधु रहेंगे। इसके साथ-साथ शहर के सभी 31 वार्डों में अग्रवाल समाज की कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी हर अग्र बंधु की समस्या को सुनेगी और उसका निदान भी करवाने का काम करेगी।।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button