आल्टो कार सवार युवक 7 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।।
आल्टो कार सवार युवक 7 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।।
बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):-सिरसा जिला की एटीं नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नया बस अड्डा रोड़ी क्षेत्र से आल्टो कार सवार एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेटक्टर राधे श्याम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान मनप्रीत उर्फ बग्गी पुत्र राजू सिंह निवासी रोड़ी,जिला सिरसा के रूप में हुई है । सेल प्रभारी बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान बस अड्डा रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान बस अड्डा के पास एक आल्टो कार खड़ी दिखाई दी उक्त कार में सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रोड़ी थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #Newstodayhry @Newstodayhry


