नूंह के बैंसी गांव में बरसाती पानी से डूबे घर II
नूंह के बैंसी गांव में बरसाती पानी से डूबे घर II


नूंह-(निकुंज गर्ग):- नूंह जिले के गांव बैंसी में बीपीएल कालोनी सहित गांव के घर बरसात के पानी से डूब गए है। गांव के लोगों ने सरपंच पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा की सरपंच जानबूझकर पानी को नहीं निकलवा रहा है लोगों का कहना है की सरपंच तालाब के ठेकेदार से मिला हुआ है और जानबूझकर इस बरसाती पानी को नहीं निकलवा रहा है क्योंकि अब मछली पालने के लिए तालाब तीन गुना खेतों में बढ़ गया है। उन्होंने कहा की हमारे घर बीपीएल कालोनी में बने हुए हैं जो इस पानी की वजह से गिर रहे हैं क्योंकि कालोनी में पांच पांच फुट पानी भरा हुआ। यह कालोनी पहले ही झील मे बनी हुई है ऊपर से ये बरसात का पानी हमारे घरों में अंदर तक भर गया है। उन्होंने ने कहा कि एक तरफ सरकार बीपीएल परिवारों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात करती है दूसरी तरफ बीपीएल परिवार पानी में डूब गए हैं। बीपीएल कालोनी में किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है सरपंच जानबूझकर सरकार को बदनाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरपंच ने जानबूझकर बिजली के खम्भे हमारे घरों की जमीन की तरफ गड़वाए है जिनकी वजह से हमे आने जाने में काफ़ी परेशानी हो रही है। उन्होंने ने बताया की बिजली के खम्भे कभी भी गिर सकते हैं और कोई भी हादसा हो सकता हैं इस लिए हमने बिजली कटवाई है की करंट ने आ जाए। उन्होंने कहा कि बीपीएल प्लाटों तक जाने को कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा की SC कुए से लेकर बीपीएल पलाट तक जो रास्ता जा रहा है वह फिरनी का रास्ता है मगर यह रास्ता ना बनने की वजह से हमे हर समय तालाब में गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा की सरपंच ने केवल दिखावे के लिए एक छोटा सा इंजन पानी निकालने के लिए रखा हुआ है जो एक दो घंटे ही चलता है बाकी समय खराब होने का बहाना लगाकर बंद कर देते हैं जिसकी वजह से पानी घरों में भरा खड़ा हैं वहीं सरपंच के घर से में मात्र सौ मीटर की दूरी पर बड़े रास्ते पर घरों में पानी घुस गया और पशु पानी में बैठे हैं दुकानों में पानी घुस गया है लगभग पूरा गांव पानी मे डूब गया है। आने जाने में महिलाओं और बच्चों सहित सभी लोग परेशान हैं। महिलाओं ने धमकी भरे लहजे में कहा यदि हम और हमारे बच्चे पानी में डूबे गए या कोई दुर्घटना हो गई तो उसका सरपंच जुम्मेवार होगा। उन्होंने ने कहा की पिछले साल पानी में डूबकर बच्चे भी मर गए थे क्योंकि तालाब में रिटर्निंग वाल नहीं है और बार बार हादसे हो रहे हैं । क्या कहता है सरपंच प्रतिनिधि संजय खान सरपंच प्रतिनिधि निधि संजय खान ने कहा की बरसात का पानी है हम पूरी कौशिश कर रहे हैं पानी को बाहर निकालने की। सरपंच प्रतिनिधि संजय खान ने कहा कि हमने एक साल पहले ही टांई वाली ड्रेन में गांव से लेकर ड्रेन तक पाइप लाइन दबाने का प्रस्ताव दिया था मगर अभी तक भी उसे मंजूर नहीं किया गया है जिसकी वजह से हमें परेशानी उठानी पड़ रही है और लोगों की बातें सुननी पड़ रही है।



