फरीदाबाद में जन्माष्टमी की धूम झांकियों और श्रद्धा से गूंजे मंदिर II
फरीदाबाद में जन्माष्टमी की धूम झांकियों और श्रद्धा से गूंजे मंदिर II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में बीती रात देश भर के तमाम मंदिरों में भगवान श्री कृष्णा के जन्म उत्सव को लेकर जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया और इसी कड़ी में फरीदाबाद के सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में जहां सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही वहीं कई फुट लंबी तलवार और माता वैष्णो देवी की गुफा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रात 12:00 बजे तक मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जन्म समय तक श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा रहा, और श्रद्धालुओं ने अपने परिवार और बच्चों के साथ सुंदर झांकियां के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर दर्शन करने पहुंची फरीदाबाद की पूर्व मेयर सुमन बाला और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज वोहरा ने तमाम झांकियां के दर्शन किए और मां वैष्णो देवी की गुफा के भी दर्शन किए। उनका कहना था कि, जहां नंद है वहां आनंद है। कहा – आज बहुत ही खूबसूरत झांकियां और मां वैष्णो देवी की गुफा के दर्शन पाकर वह धन्य हो गए हैं उनका कहना था कि भगवान सब जगह विराजमान है बस आपकी देखने वाली नजर और श्रद्धा होनी चाहिए। उन्होंने तमाम लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।। #newstodayhry @newstodayhry



