Haryana
Trending

यमुनानगर नगर निगम सदन की दूसरी बैठक में शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिली।।

यमुनानगर नगर निगम सदन की दूसरी बैठक में शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिली।।

यमुनानगर -(मनदीप कौर):- यमुनानगर नगर निगम सदन की दूसरी बैठक में शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिली। मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की मौजूदगी में 52 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक की शुरुआत अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट के मौन से हुई। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की सेवा में बाधा न आए, इसके लिए निगम ने दो टेंडर लगाने का निर्णय लिया। पहला दो माह के लिए और दूसरा एक वर्ष के लिए होगा। निगरानी समितियों के गठन, लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों को मालिकाना हक देने, आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए ₹1.25 करोड़ के टेंडर, और नई वार्ड कमेटियों के गठन जैसे अहम निर्णय लिए गए।बैठक में शहर के चौक और पार्कों के नामकरण, पार्कों में लाइट व्यवस्था सुधार, अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई और नालों में लोहे के जाल लगाने जैसे मुद्दों पर भी प्रस्ताव पारित किए गए। नगर निगम की जमीन पर तारबंदी, आरडब्ल्यूए के गठन और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के रख-रखाव पर भी सहमति बनी। विकास कार्यों की पारदर्शिता के लिए निर्माण कार्यों के आदेश की प्रतिलिपि मेयर और पार्षदों को दी जाएगी। रेलवे रोड पर सौंदर्यीकरण, सामुदायिक केंद्रों के निर्माण, पौधारोपण और नालों के निर्माण जैसे कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। सीवरेज और पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु 186 करोड़ की परियोजना पास की गई। इसमें यमुनानगर में 114 किलोमीटर और जगाधरी में 20 किलोमीटर सीवरेज पाइप लाइन डाली जाएगी। साथ ही, एक एसटीपी भी बनेगा। सुमन बहमनी मेयर नगर निगम यमुनानगर जगाधरी बैठक के अंत में विधायक अरोड़ा ने संत कबीर के दोहों का उदाहरण देते हुए अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। मेयर ने सभी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की बात कही।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button