धर्म, भक्ति और ज्ञान का संगम सिरसा में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का भव्य आयोजन II
धर्म, भक्ति और ज्ञान का संगम सिरसा में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का भव्य आयोजन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद्भगवत कथामृत का आयोजन स्थानीय अनाज मंडी सिरसा में दिनाक 5 से 11 सिंतबर 2025 को सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक होगा तथा मंगल कलश यात्रा 3 सिंतबर 2025 को प्रातः 10 बजे से श्री श्याम बगीची से प्रांरभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर सम्पन्न होगी। यह जानकारी साध्वी राजविंदर भारती ने दी। उन्होंने बताया इस व्यास पीठ पर दिव्य गुरू श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या विश्व विख्यात भागवत भास्कर साध्वी सुश्री कालिन्दी भारती जी सुशोभित होगी। उन्होंने बताया आप अपनी ओजस्वी वाणी से देश के अनेक प्रांतों में धर्मप्रेमियों को धर्म, अध्यात्म, विज्ञान, भक्ति-रस एवं मधुर संगीत से परिपूर्ण कथामृत पान कराती हुई सिरसा पधार रही हैं। उन्होंने बताया श्रीमद्भगवत महापुराण में निहित ज्ञान, विज्ञान, भारत की सांस्कृतिक चेतना का गौरव व अध्यात्म के माध्यम से समस्त वर्तमान व सभ्भावित समस्याओं के निदान के संदेश को समाज में प्रसारित करने हेतू श्रीमद्भगवत कथा सप्ताह ज्ञान का यह विलक्षण आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया यह श्री मद्भगवत कथा समाजिक एवं आध्यात्मिक जाग्रति की सूत्रधार प्रत्येक वर्ग के लिए अनमोल मणि-माणिकों से परिपूर्ण होगी। उन्होंने बताया प्रतिदिन शुभारंभ भागवत पूजन से तथा समापन पावन आरती से होगा और उसके पश्चात लंगर भंडारे की व्यवस्था रहेगी। इसी के सर्दभ में आज साध्वी विष्णु अर्चना भारती, प्रीति अरोडा़, शिवानी, डा0 कपिल एवं साध्वी राजविंदर भारती लाॅयन्स कल्ब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष श्री रमेश साहुवाला के निवास स्थान पर आकर उन्हें कथा में आने के लिए आमंत्रण दिया तथा और भी धर्मप्रेमियों को इस भागवत कथा में जोड़ने के लिए तथा सहयोग करने के लिए कहा। रमेश साहुवाला ने विश्वास दिलाया कि हमारी कल्ब की तरफ से तथा समाज की तरफ से इस कथा में आपको पूरा सहयोग मिलेगा।। #newstodayhry #newstodayhry



