कर्मगढ़ में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II
कर्मगढ़ में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- गांव कर्मगढ़ में सैन समाज के सदस् सावन भादों, वर्षा ऋतु में रमनदीप कर्मगढ की अध्यक्षता में युवा साथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सचिव पंजुआना, संतलाल जाखड़ प्रधान रानियां सहित अलग अलग गांव व शहर से आए सैन बंधुओ की मौजुदगी में जो युवा समाज के लिए सेवा करना चाहते हैं उनके नाम पर विचार विमर्श करके सैन समाज युवा कार्यकारिणी का भी गठन किया जिसमें युवा उपप्रधान दिनेश भाटी पंजुआना, युवा सचिव जगत पाल सैन खारियां, युवा कोषाध्यक्ष संदीप सैन खाईशेरगढ़, युवा सहसचिव सोनू जोधकां, युवा संगठन सचिव सुशील बसीर पन्नीवाला मोटा, युवा संगठन सहसचिव कुलदीप सालोदिया बरोखा, युवा मीडिया प्रभारी विक्रम सैन सिरसा युवा शहरी सचिव पंकज सैन सिरसा ,युवा शहरी सहसचिव चिराग भाटी सिरसा, मुख्य सलाहकार संदीप भाटी खैरकां को बनाया गया। उपस्थित सभी समय समय पर पौधारोपण करने व उनकी उचित देखभाल तथा सामाजिक कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।। #newstodayhry @newstodayhry



