हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II
हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 134दिनांक 19.03.2025 धारा 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट में वांछित नशा सप्लायर आरोपी आरोपी मोहित पुत्र सरदारी लाल वासी आश्रम वाली गली रानियां से गिरफ्तार किया गया है । इस अभियोग मे 6.35 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ अफीम सुदेश रानी W/O लक्ष्मण दास वासी ढाणी तेजा सिंह सिरसा को बेची थी । आरोपी को पेश अदालत करके आज न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry



