PUNJAB
Trending

चार साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत, लड़की के मना करने पर लड़के ने की आत्महत्या II

चार साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत, लड़की के मना करने पर लड़के ने की आत्महत्या II

चार साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत, लड़की के मना करने पर लड़के ने की आत्महत्या

शादी की बात पर लड़की बोली- मैं बाहर जा रही हूँ, मेरी शादी नहीं हो सकती

मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप

अमृतसर-(नेहा गिल):- अमृतसर चार साल से रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े की कहानी दुखद अंत में समाप्त हो गई। जानकारी के अनुसार, जब लड़के के परिवार ने लड़की के परिवार से शादी की बात उठाई, तो लड़की ने साफ कह दिया कि वह विदेश जा रही है और अब वह लड़के से शादी नहीं कर सकती। यह सुनकर लड़का बुरी तरह सदमे में आ गया और उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मौके पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार का कहना है कि दोनों चार साल से साथ रह रहे थे:-

परिवार का कहना है कि दोनों चार साल से साथ रह रहे थे, साथ घूमते-फिरते थे और हाल ही में लड़के ने लड़की का जन्मदिन भी मनाया था। मृतक के भाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।। #newstodayhry @newtodayhry

Related Articles

Back to top button