‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कुरुक्षेत्र में बड़ा आयोजन जानें कार्यक्रम की खास बातें II
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कुरुक्षेत्र में बड़ा आयोजन जानें कार्यक्रम की खास बातें II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में एक राष्ट्र चुनाव को लेकर आठ अक्टूबर को गीता ज्ञानम संस्थान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें अलग अलग छात्र संगठनों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और जागरूक नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है, कार्यक्रम का उद्देश्य अलग अलग समय में देशभर में होने वाले चुनाव पर खर्च के साथ एक देश-एक चुनाव कराने से केंद्र के राजकोष की बचत होगी। क्योंकि, हर पांच साल में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनावों का भी आयोजन किया जाता है। वहीं, देश में हर साल अलग-अलग समय पर विधासनभा चुनाव होते हैं। इसकी जिम्मेदारी भारतीय निर्वाचन आयोग की होती है। एक ही समय पर चुनाव होने पर राजकोष की बचत होगी जो जन कल्याण के साथ अर्थव्यवस्था के लिये महत्वपूर्ण साबित होगा. एक राष्ट्र एक चुनाव की तीन सदसीय प्रदेश स्तरीय टीम प्रमुख अक्षित दहिया संयोजक, करण प्रताप सिंह सह संयोजक, रमा बल्हारा और परमिश चौधरी नें प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम बारे जानकारी दी, उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजयसभा सदस्य सुरेन्द्र नागर, युवा एंव खेल मामले मंत्री गोरव गौतम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे II #newstodayhry @newstodayhry



