Haryana
Trending

शहीद आशीष कुमार को दी अंतिम विदाई हजारों लोगों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे II

शहीद आशीष कुमार को दी अंतिम विदाई हजारों लोगों ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे II

महेंद्रगढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- महेंद्रगढ़ निवासी करीब 29वर्षीय भारतीय सेना के जवान की माल खाने में हथियारों की सफाई करते समय गोली चलनेसे मौत हो गई। शहीद का महेंद्रगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व एक जुलूस भी शहर में निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। जवान की दो साल पहले ही शादी हुई थी।उसके कोई संतान नहीं हुई। सेना की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर जवान को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर महेंद्रगढ़ की सरस्वती कॉलोनी निवासी शहीद आशीष कुमार जो की 165आर टी रेजिमेंट गुजरात में तैनात था। बीते कल मालखाने में हथियारों की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई। गोली आशीष के लगी। जिससे वह बे होश हो गया। सेना के अन्यजवानों ने उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसको मृत घोषित कर दियागया। जिसके बाद शहीद आशीष का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया। 9 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री हिसार कैंट कीटुकड़ी सूबेदार राजकुमार व 16जवानों द्वारा सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जुलूस निकाल :-

भारत माता की जय बोलते हुए आशीष को सलामी दी:- 

भारत माता की जय बोलते हुए आशीष को सलामी दी। शहीद आशीष के चचेरे भाई मनोज कुमार ने मुखाग्नि दी। शहीद आशीष की दो साल पहले गांव नांगल हरनाथ में शादी हुई थी। आशीष शर्मा के एक बहन है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पार्थिव शरीर पहुंचने पर घर में हाहाकार मच गया। शहीद आशीष का व शाम के करीब छह बजे बॉयज कॉलेज के पास पहुंचा। जहां से सैकड़ों मोटरसाइकिल हाथ में लेकर आशीष शर्मा अमर रहे अमर रहे के नारे लगाते हुए सरस्वती कॉलोनी में पहुंचे।उसके बाद शहीद की यात्रा देवीलाल पार्क से होते हुए अंबेडकर चौक बालाजी चौक आजाद चौक, 11हटा बाजार, मोहल्ला नथुवाला, मोहल्ला कोका बंगड़ी से होते हुए मोदाश्रम में पहुंची। जहां पर सलामी दी गई और तिरंगा शहीद आशीष शर्मा के ताऊ ओमप्रकाश को दिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button