Haryana
Trending

वामन द्वादशी मेले से पहले नौरंग राय तालाब की सफाई के निर्देश II

वामन द्वादशी मेले से पहले नौरंग राय तालाब की सफाई के निर्देश II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला में हर साल बड़ी धूमधाम से आयोजित होने वाले एतिहासिक वामन द्वादशी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर नगर निगम के एएमसी दीपक सूरा ने आज एतिहासिक नौरंग राय तालाब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब की जल्द से जल्द सफाई करवाई जाए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह मेला अंबाला की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रशासन की पूरी कोशिश है कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। वहीं, नगर निगम की ओर से साफ-सफाई और अन्य आवश्यक प्रबंधों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button