आज राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया II
आज राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में आज राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वही मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 524 करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी और विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने विभाजन विभीषिका विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा भी की और शादी के बाद लड़की का नाम बदलने की प्रथा के चलते नाम परिवर्तन करने के प्रावधान की भी घोषणा की ताकि किसी को परेशानी ना हो। मंच पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री राजेश नागर, कैबिनेट मंत्री गौरव गौतम, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, आचार्य धर्मदेव, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्डा, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, श्रुति चौधरी, मूलचंद शर्मा, महापौर प्रवीण जोशी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। मंच पर सभी गण मान्य, केंद्रीय एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने विभाजन के समय अपनी जान गवाने वाले शहीदों को याद किया और अपने-अपने शब्दों में श्रद्धांजलि दी। भारी बारिश के चलते पंडाल के अंदर भी बारिश का पानी जमा हो गया इसके बावजूद लोग जैसे तैसे मंडल तक पहुंचे और नेताओं के विचार सुने।हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जहां विभाजन की पीड़ा सहने और शहादत देने वाले शहीदों को याद किया और नमन किया वहीं उन्होंने खराब मौसम के चलते भारी संख्या में पहुंचने पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि महान अज्ञात आत्माओं ने आजादी को लेकर जो महाबली दान दिया है हम उन्हें याद करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं और प्रदेश में यह चौथा कार्यक्रम विभाजन विभीषिका के नाम से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इतिहास का पन्ना नहीं बल्कि लाखों दिलों का जख्म है। इस दिन देश दो टुकड़ों में बट गया था और प्रधानमंत्री ने 20वीं सदी की इसे बड़ी त्रादसी माना। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता जब लाखों लोग सब कुछ लूटाकर, और अपनों को गंवाकर यहां आए थे। उन्होंने कहा कि यह एक शहर नहीं बल्कि आशा की नई किरण बनकर उभरा है और इन लोगों ने अपनी मेहनत से नया शहर बनाया बल्कि इस औद्योगिक शहर भी बनाया। इसलिए हमें इन लोगों को नहीं भूलना चाहिए मैं उन लोगों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सहित अन्य शहरों में भी विभाजन विभीषिका स्मारक बनाए जा रहे हैं ताकि उनकी कुर्बानियों को याद किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनकी पीडिया ने हरियाणा के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज का दिन हमें भाईचारे का संदेश देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 524 करोड़ की लागत से 38 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया और कहां की हरियाणा में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी के बाद नाम परिवर्तन की एक प्रथा है इसलिए हरियाणा सरकार द्वारा नाम परिवर्तन का प्रावधान किया जाएगा ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो। इसके साथ उन्होंने घोषणा की- की पाठ्यक्रम में भी विभाजन विवेक्षिका के चैप्टर शामिल किए जाएंगे ताकि आने वाली पीढियां को इसके बारे में जानकारी हासिल हो सके। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को से 51 लख रुपए देने की भी घोषणा की।। #newstodayhry @newstodayhry



