तावडू के अमित बंसल से 54 लाख की ठगी, एक ही जमीन बेची दो लोगों को II
तावडू के अमित बंसल से 54 लाख की ठगी, एक ही जमीन बेची दो लोगों को II


रोजकमेव थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज:-
नूंह-(निकुंज गर्ग):- रोजकमेव क्षेत्र नवाबगड़ में जमीन के सौदे के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। तावडू निवासी अमित बंसल को शातिर गिरोह ने 54 लाख रुपए का चूना लगा दिया। आरोप है कि अमित को जिस जमीन का सौदा कराया गया था, वह पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने करीब 20 दिन बाद दोबारा उसी जमीन की रजिस्ट्री अमित बंसल के नाम कर दी और लाखों रुपए हड़प लिए। पीड़ित अमित बंसल का कहना है कि फ़जरू, दिनेश देसवाल, गौरव तोमर, अशोक तवर पर भरोसे के आधार पर जमीन का सौदा किया और पूरी रकम अदा कर दी। बाद में जब उन्होंने जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश की तो खुलासा हुआ कि वह जमीन पहले ही किसी और के नाम हो चुकी है। इस धोखाधड़ी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत रोजकमेव थाना पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया:-
फ़जरू , दिनेश देसवाल, गौरव तोमर, अशोक तवर, इन चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जमीन सौदे में इस तरह की धोखाधड़ी कोई नया मामला नहीं है। आए दिन ऐसे गिरोह सक्रिय रहते हैं, जो भोले-भाले लोगों को जमीन के नाम पर फंसाकर लाखों-करोड़ों रुपए हड़प लेते हैं। इस घटना ने फिर से लोगों को सतर्क कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन खरीदते समय पूरी तरह से जांच-पड़ताल करना जरूरी है।
रोजकमेव थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने कहा कि:-
इस मामले में पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई भी संदिग्ध सौदा सामने आता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।पीड़ित अमित बंसल ने कहा कि उनके साथ हुई इस धोखाधड़ी से उन्हें गहरा आर्थिक और मानसिक आघात पहुंचा है। वह चाहते हैं कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि भविष्य में कोई और व्यक्ति इस तरह की जालसाजी का शिकार न हो।। #newstodayhry @newstodayhry



