Haryana
Trending

समाजसेवी दिनेश वसुजा ने धानक धर्मशाला में लगवाया वाटर कूलर II

समाजसेवी दिनेश वसुजा ने धानक धर्मशाला में लगवाया वाटर कूलर II

समाजसेवी दिनेश वसुजा ने धानक धर्मशाला में लगवाया वाटर कूलर:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- धानक समाज की 100 साल पुरानी धरोहर श्री धानक धर्मशाला प्रबंधक समिति सरकुलर रोड, सिरसा (कबीर मंदिर) के प्रांगण में समाजसेवी दिनेश वसूजा ने बुधवार को अपनी स्व. माता सरोज रानी वसुजा की याद में एक वाटर कूलर लगवाया और इस वॉटर कूलर का विधिवत शुभारंभ भी किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में एस सीआयोग हरियाणा सरकार में सदस्य रतन लाल बामनिया, वार्ड 29 से भाजपा पार्षद राखी मौर्या, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नं. 19 दीपक सेठी उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी दीपक सेठी, साहिल शर्मा व गुरजिंद्र सूर्या ने भी धानक समाज के गणमान्य जनों व समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संस्था को एक-एक कूलर भेंट करने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान विनोद बामनिया ने की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुनील बामनिया ने बताया कि समाज के गणमान्य लोगों के विनम्रतापूर्वक निवेदन पर समाज सेवी दिनेश वसुजा ने संस्था को यह सौगात भेंट की है।

उन्होंने कहा कि आम जन मानस के लिए दान पुण्य करना भारत की पुरानी परंपरा है, इससे दानी सज्जनों का धन भी बढ़ता है और समाज में वैभव भी बढ़ता है। दिनेश वसूजा ने कहा कि परमात्मा ने अगर हमें दान देने के लिए समर्थ बनाया है, तो हमें अपनी हैसियत के अनुसार दान अवश्य करना चाहिए। इससे जहां जरूरतमंदों का भला होगा, वहीं समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों व समाज के गणमान्य जनों द्वारा आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया और उन्हें धार्मिक पटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर विनोद बामनिया ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर संस्था के सदस्य कृष्ण लाडवाल, बंसी कायत, अशोक बामनिया, श्याम दास महाराज, अमी चंद तंवर, सुनील मौर्य, राजिंद्र बामनिया, कृष्ण खटक, कोषाध्यक्ष अनिल सोलंकी, धर्मवीर फ्रंड, संदीप कुमार (मंडी मजदूर यूनियन), मंगल सिंह बुल्लेशाह, रत्न फ्रंड, श्यामू पहलवान, डा. भूपेंद्र, आदित्य बामनिया, कुलदीप खटक, संदीप इंदौरा, विक्रम बामनिया व अन्य सामाजिक गणमान्य लोग मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button