सरकारी नीतियों के खिलाफ किसान उतरे सड़कों पर, सुखचैन गांव में बीजेपी का पुतला फूंका।।
सरकारी नीतियों के खिलाफ किसान उतरे सड़कों पर, सुखचैन गांव में बीजेपी का पुतला फूंका।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आज18 जुलाई को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा 11 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक राज्य में पुतले जलाओ अभियान के तहत खंड के गांव सुखचैन में इकाई प्रधान जीवन सिंह मांगट व जसवंत सिंह औलख की अध्यक्ष्ता में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ग्रामीणो ने एकत्र होकर डीएपी व युरिया पर हो रही कालाबजारी, बढ रहे नशे व बढे हुए बिजली बिल के विरोध में बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया गया प्रदर्शन का नेतृृत्व इकाई प्रधान जीवन सिंह मांगट ने किया उनहोने आपने संबोधन मे कहा की किसानो को खाद समय पर नही मिल रही ब्लैक पर ऊचे दामो पर बेची जा रही है जिससे किसान बुरी परेशान है बही बिजली बिलो मे बेहिसाब वृद्धी से आम जनता की कमर तोड दी है इस अवसर पर जसवंत सिंह औलख, कुलदीप सिंह, हैपी सिंह, राम सरपंच ,अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, पाल सिंह गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहै इकाई प्रधान जीवन सिंह मांगट ने कहा कि 21 जुलाई को ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा ओर मांग पत्र दिया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry



